top of page
  • लेखक की तस्वीरTransform Mania

सुहानी शाह मन की बात कैसी पढ़ लेती है?

सबसे पहले जानते हैं कि सुहानी शाह का बैकग्राउंड क्या है. सुहानी शाह ने सात साल कि उम्र मेंअपने माता-पिता की मदद से जादू के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखा. तब से वो स्कूल भी नहीं गई. अलग- अलग शहर में उसके थिएटर शोज होते थे. बाद में उसने जादूको अपना पेशा बना लिया।

आपने भी कभी सुहानी का या किसी भी जादूगर का मैजिक शो स्कूल में या मेले में देखा होगा। कोई भी अच्छा जादूगर अपना शो शुरू करने से पहले अपने दर्शको को बताता है की जादू एक हाथ की सफाई की कला है न की इसमें दैवी शक्ति या तंत्र- मंत्रका इस्तेमाल होता है.


यह बात सुहानी भी अपना मैजिक शो शुरू करने से पहले बोलती थी. लेकिन लोगो का मनोरंजन करने के लिए जादूगर के पास दैवी शक्ति है और उसीकी मदद से जादू होता है ऐसा अभिनय करना जरुरी होता है ताकि लोग मैजिक शो का भरपूर आनंद ले सके.


जैसे कोई भी मूवी शुरू होने से पहले डिस्क्लेमर आता है की इस कहानी के सभी पात्र और घटनाए काल्पनिक है, इसका किसी भी व्यक्ति या घटना से कोई संबंध नहीं है. फिर भी हम मूवी देखते समय भावुक हो जाते है. यह लोगो का मनोरंजन करने का एक तरीका है.


पिछले दस-पंधरा साल से बाहर देशो में मेन्टलिज़्म शो ज्यादा प्रचलित होने लगे... इसमें लोगो का दिमाग पढ़ना, भूतकाल के बारे में बताना या फिर भविष्यवाणी करना ये चीजे शामिल होती थी. जिसे जादू का उन्नत रूप माना जाता है... बेशक जो चीज बहार देश में चल रही है उसे हमारे देश में लाना ये तो हमारी परंपरा है. इसी परंपरा को बरक़रार रखते हुए भारत के कई जादूगरों ने इस कला का अभ्यास कर खुद को मेंटलिस्ट बोलना शुरू किया। इसमें सुहानी शाह भी शामिल है.


दुनिया का कोई भी मेंटलिस्ट का इतिहास देखा जाये तो वो पहले जादूगर था बादमे वह मेंटलिस्ट बना है. जैसे जादू में हाथ की सफाई होती है वैसे ही मेन्टलिज़्म में फोर्सिंग और मैनीपुलेशन के टेक्निक का उपयोग होता है. इसका मतलब दर्शकों के बीच में से किसी व्यक्ति के मन में कुछ सोचने के लिए उसे मजबूर किया जाता है और वही चीज मेंटलिस्ट एक्टिंग करके सबके सामने बताता है और हमें लगता है कि मन की बात को पढ़ लिया है लेकिन असलियत में यह सिर्फ भ्रम होता है.


List of well-known Mentalist in the world. All are basically Magicians

आज तक आपने आज तक जितने भी मेंडलिज्म के शो देखे होंगे जिसमें सुहानी शाह या करण सिंह या फिर बाहर देश के कोई भी मेंटलिस्ट जो कुछ भी दिखाते हैं वह वास्तविकता में संभव नहीं है वह सिर्फ भ्रम होता है. अगर यह वास्तविकता में संभव होता तो पुलिस विभाग में एक मेंटलिस्ट की भी पोस्ट रहती थी. कोई चोर है या नहीं कुछ सेकंड में पता चल जाता लेकिन ऐसा नहीं होता। शायद आपको अभी भी इन बातों पर भरोसा नहीं हो रहा है तो निचे दिए गए वीडियो में खुद सुहानी शाह क्या कहती है वो देखिये( ३:१० सेकण्ड्स से ३:५५ सेकण्ड्स तक देखे।)

मेंटलिस्ट शार्दूल की वेबसाइट भी देखें। वह मेन्टलिज़्म सिखाता है और स्पष्ट रूप से कहता है कि, यह एक कला है और इसका उपयोग केवल लोगों के मनोरंजन के लिए किया जा सकता है।

अगर मेंटलिस्ट खुद खुलकर बोल रहे हैं कि मेन्टलिज़्म सिर्फ एक कला है और इसे सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से देखना चाहिए तो हमें उस पर विश्वास रखना चाहिए अगर आपने मेंडलिज्म शो नहीं देखा है तो सुहानी शाह के भारत के कुछ शहरों में कहानी नाम से मेन्टलिज़्म शो होने जा रहे हैं इसकी जानकारी आपको bookmyshow पर मिल जाएगी।


मैं आपसे एक निवेदन करता हूं कि, कोई भी मेंटलिस्ट, जादूगर या फिर कोई भी कलाकार रहे उसकी हमें इज्जत करना चाहिए। क्योंकि वह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दिन-रात मेहनत करता हैं. अगर हम उनका मजाक उड़ाते हैं या फिर उन्हें कुछ बुरा कहते हैं तो वह दिल से टूट जाते हैं. और अगर कोई कहता है कि उसके पास दैवी शक्ति है और वह कुछ भी कर सकता है तो ऐसे लोगों को उनकी जगह दिखा देनी चाहिए। बाकी आप तो समझदार है.

हमारे मिशन से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।



Σχόλια


bottom of page