top of page
  • लेखक की तस्वीरTransform Mania

रशिया-यूक्रेन के विवाद से सिखने वाली ५ बाते

कुछ दिनों से रशिया और यूक्रेन में चल रहे विवाद दिनबदीन बढ़ते जा रहे है। यही विवादो ने अब युद्ध का रूप धारण किया है। अगर ये ऐसा ही चलता रहा तो यह युद्ध तीसरा महायुद्ध भी हो सकता है। इसके परिणाम पूरे दुनिया को भुगतने पड़ सकते है। अगर हम सिर्फ पिछले एक हफ्ते की बात करे तो क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा हो चुकी है। शेयर मार्केट में लोगो का ८ लाख करोड़ से भी ज्यादा नुकसान हुआ है. इसका नुकसान आने वाले समय में सामान्य जनता को भुगतना पड़ सकता है। यूक्रेन में फसे भारतीय विद्यार्थी अपने देश वापस आने के लिए तरस रहे है। और जो भारत सही सलामत पहुंच गए है वो खुद को बहोत भाग्यशाली समझ रहे है। क्योंकि उन्हें जीवनदान मिला है। यूक्रेन ने अपने नागरिकों को भी इस हमले का सामना करने के लिए तयार किया है। अब तक कई सारे लोगो की इस हमले में मौत हो चुकी है जिसमे कुछ भारतीय विद्यार्थी भी शामिल है। अगले मिनट में कोई जिंदा रहेगा या नहीं ये कोई बता नही सकता। इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

ऐसी परिस्थिति में कुछ लोग इस घटना पर जोक और memes बना कर मजे ले रहे है। दूसरो के दुख का मजाक उड़ाना क्या यही हमारी संस्कृती हैं? क्या हमारे पास जोक या memes बनाने के लिए दूसरे विषय नहीं है? ऐसे जोक बनाने की बजाय हम यूक्रेन में फसे लोगो को हौसला देने का काम कर सकते है. उन तक सही जानकारी पहुंचाने में मदद कर सकते है. जिन लोगो को किसिभी वक्त मौत आ सकती है उन लोगोपर घर में बैठकर मजाक उड़ाना सही बात नही है।


आजकल इस विषय के बारे में घर घर में चर्चा हो रही है।। कोई कहता है यूक्रेन ने ऐसा करना चाहिए... रशिया ने वैसा करना चाहिए। हम घर में बैठकर लंबी लंबी बाते करते है लेकिन क्या हम हमारे खुद के घर के झगड़े सुलझा पा रहे है? अपने दोस्तो के साथ...अपने भाई बहन के साथ या पड़ोसी के साथ हमारे रिश्ते कैसे है? अगर आप इन रिश्तों को बेहतर बना पाए तो बहुत है। दूसरे देशों को आपके सलाह की जरूरत नहीं है। अगर हम हमारे शहर के अलग- अलग जाती धर्म के लोगो से अच्छे रिश्ते बनाये रखेंगे तो हम हमारे भारत देश को और भी शक्तिशाली बना सकते है.


इस युद्ध में कोण सही है और कोन गलत इसपर हम चर्चा नही करने वाले। लेकिन इस युद्ध से हमे क्या सिख मिलती है ये जरुर जानते है. क्योकि ये सिख हमें अपने निजी जीवन में भी काम आ सकती है.


१. कोई भी निर्णय दूसरे के कहने पर न ले। इससे आप खुद संकट में पड़ सकते हो. और संकट के समय कोई काम नही आता।


२. दुश्मन चाहे कितना भी शक्तिशाली हो ...उससे डर कर भागना नहीं चाहिए..बल्कि उसका सामना करने का आत्मविश्वास होना चाहिए।


३. हमेशा आत्मनिर्भर रहे। कभी भी किसी की मदद की अपेक्षा न करे। क्योंकि आज मदद करने वाला भविष्य में आपका फायदा उठा सकता है।


४ युद्ध करने से सामान्य जनता और सैनिकों की जान जाति है। लेकिन जिनके कारण ये युद्ध होता है वो आगे जाकर हाथ मिलाते है गले लगते है। इसमें नुकसान सामान्य जनता का है


५. दुश्मन से हमेशा हिंसा करके विजय नहीं पाया जा सकता। इससे खुद का और दुश्मन का दोना का नुकसान होता है. कभी कभी अहिंसा का मार्ग अपनाकर भी विजय पाया जा सकता है


तो चलिए। शांति की राह पर चलने की शुरुवात हम अपने घर से करते है... क्योकि कभी कभी छोटे छोटे झगड़े भी बड़ा रूप धारण कर लेते है. जिसका अंत बुरा होता है.


अगर आपको हमारा काम अच्छा लगता है तो इस ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में हमारे मदद करे जय हिन्द!


हमारे मिशन से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें। कृपया हमारा YouTube चैनल देखे...


Comments


bottom of page